पांच लाख दीपों से हुई मां सरयू की महाआरती

पांच लाख दीपों से हुई मां सरयू की महाआरती

पांच लाख दीपों से हुई मां सरयू की  महाआरती

पांच लाख दीपों से हुई मां सरयू की  महाआरती

सुरक्षा का रहा व्यापक प्रबंध नाव पर तैयार रहे पुलिस के जवान

मां सरजू की आरती के लिए मातेश्वरी भक्तों का उमडा आस्था का जन सैलाब

दोहरीघाट मऊ :-उत्तर वाहिनी मां सरयू के पावन तट पर चल रहे नौ दिवसीय अश्वमेध महायज्ञ के अंतिम दिन सरयू नदी का 5 लाख दीपो से भव्य आरती सदगुरु महाराज के द्वारा किया गया। गुरुवार को साय कालीन सर्वप्रथम सतगुरु महाराज ने मंत्रोंच्चारण के बीच मां सरयू के विधिवत पूजन अर्चन करके आरती कि। वही सतगुरु महाराज के आदेशानुसार यज्ञ में शामिल मातेश्वरी भक्तों ने मां सरयू की आरती किया। मातेश्वरी घाट को दीप  मालाओं से सजा गया। वहीं मनोहर दृश्य को सरयू नदी के पुल पर भारी भरकम की संख्या में लोग एकत्र हो गए हैं ज्यादा लोग नाव पर सवार होकर मां सरयू की भव्य आरती को देख रहे थे। वही मां सरयू के अनुपम घटा निराली थी।। जिस तरह से श्रद्धा भाव से भक्ति मां की आरती मातेश्वरी भक्तों ने किया जिससे धारा से अंबर तक सरयू नदी की आभा दमकाती रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से प्रबंध किया गया था। वही मातेश्वरी परिवार के स्वयंसेवकों द्वारा की जगह-जगह लोगों की सहायता की जा रही थी। मां सरयू के तट पर जिस तरह से सफाई की गई थी ऐसी सफाई कार्तिक पूर्णिमा में भी नहीं होती है। क्योंकि मातेश्वरी भक्त सरयू नदी के तट को अपने हाथों से साफ करके स्वच्छता के मिसाल पेश किया। दीपमाला से सरयू नदी कोसों दूर तक सजी रही अश्वमेध यज्ञ में आए सभी भक्तों ने 101 दीपों का दान किया। मां सरयू की आरती और भव्यता देखकर विदेशी मेहमान सरयू माता को साष्टांग प्रणाम किया। सरयू तट पर जले दीप अनुमान से अधिक था लोगों का अनुमान था कि लगभग 5 लाख से अधिक दीप जला। फोटो